एफआरसीटी के जिलाध्यक्ष बने सुधीर त्रिपाठी, सुनील वर्मा बने महामंत्री
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) ने महराजगंज जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सुधीर त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष और सुनील वर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। टीम के अन्य पदाधिकारियों में शिवेंद्र कुमार (जिला कोषाध्यक्ष), अनिल वर्मा (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सिद्धार्थ तिवारी (जिला प्रवक्ता), शैलेन्द्र बहादुर सिंह (जिला संगठन मंत्री) और पुष्पा सिंह (जिला उपाध्यक्ष) शामिल हैं। एफआरसीटी उत्तर प्रदेश की एक अनूठी चैरिटेबल संस्था है, जो समाज के विभिन्न वर्गों जैसे सरकारी कर्मचारियों, प्राइवेट कर्मचारियों, किसानों, छात्रों और गृहिणियों को जोड़कर पारदर्शी सहयोग व्यवस्था प्रदान करती है। संस्था का उद्देश्य दिवंगत सदस्यों के परिवार को 50 लाख रुपए तक की सहायता और गंभीर रूप से बीमार सदस्यों के इलाज के लिए 5 से 10 लाख रुपए की मदद प्रदान करना है। सदस्यता प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और सभी सहयोग सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वेबसाइट पर सभी ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड करने की व्यवस्था है। संस्था का उद्देश्य समाज में आर्थिक मदद की पारदर्शी और भरोसेमंद प्रणाली स्थापित करना है।
यह भी पढ़ें : सरकारी कचरा गाड़ी से ईंट ढुलाई का VIDEO VIRAL: घुघली नगर पंचायत में मचा बवाल, सफाईकर्मी भी दिखे ईंट उतारते, जांच के आदेश